Chatpati Kairi ki Launji/Raw Mango Launji Recipe in Hindi

Chatpati Kairi ki Launji/Raw Mango Launji Recipe in Hindi

आओ बनाये कैरी की चटपटी लौंजी- Lets cook raw mango launji.

आम के इस चटपटे व्यंजन में सौंफ और भंगरैले (कलौंजी) का मसाला मिलाकर सरसों के तेल में पकाते हैं। उतर भारत में इसे खास तौर पे बनाया है. इसे आप किसी भी खाने के साथ खा सकते हैं. आप इसे बना के एक हफ्ते के लिए फ्रिज में भी रख सकते है.

ये भी पढ़ें-Must read this: Amble/Amla ka Murabba Recipe, Adrak ka Murabba/Ginger Marmalade Recipe, Aam ki Khatti Meethi Chutney Recipe, Mix Sabjiyon/Mix Vegetables ka Khatta-Meetha Achar Recipe, Bharwan Nimboo/Stuffed Lemon Pickle Recipe

जरूरी सामग्री- Main ingredients  

  • 900 ग्राम (2 पौंड) कच्चे
  • आम 225 मि.ली. (1 कप) सरसों का तेल
  • 3 ग्राम (3/4 चाय चम्मच) मेथी
  • 10 ग्राम (4 चाय चम्मच) सौंफ
  • 2 ग्राम (1/2 चाय चम्मच) कलौंजी
  • 5 ग्राम (1 चाय चम्मच) धनिया पाउडर
  • 5 ग्राम (1 चाय चम्मच) लाल मिर्च पाउडर
  • 3 ग्राम (1/2 चाय चम्मच) हल्दी
  • नमक
  • 250 ग्राम (1-1/4 कप) गुड़

तैयारी का समयः 35 मिनट

पकाने का समय 20 मिनट

तैयारी के लिए- For Preparation

आम: आचे से धो कर फिर छील कर लंबाई में चार टुकड़ों में काट लें। गुठली निकाल दें।

गुड़: तोड़ के एक बर्तन में रख लें।

पकाने की विधि- How to Cook

कडाही में तेल गर्म करें। तेल से धुंआ उठने लगे तो आंच मध्यम कर दें और मेथी डालें, चलाएं। मेथी का रंग बदलने लगे तो सौंफ, कलौंजी, धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और नमक डालकर चलाएं। आम डालकर 5 मिनट चलाएं। इसके बाद गुड़ और पानी (120 मि.ली.) डालकर उबालें। ढककर पकने दें, बीच-बीच में चलाते रहें। इस तरह 7-8 मिनट तक पकाएं।

परोसने का तरीका– How to serve

एक बर्तन में निकाल लें और भोजन या किसी व्यंजन के साथ परोसें.

Leave a Reply