Tandoori Murgh, Tandoori Chiken, Roasted Chicken Tikka Recipe in Hindi

Tandoori Murgh, Tandoori Chiken, Roasted Chicken Tikka Recipe in Hindi

 तंदूरी मुर्ग रेसिपी –Roasted Chicken Recipe

कबाबों का राजा “तंदूरी मुर्ग’ काफी लोकप्रिय भारतीय व्यंजन है। इसे पूरा-का-पूरा साबुत रोस्ट करके बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें – You may like – Khasta Gosht Keema Recipe, Gosht Vindaloo Recipe, Patrani Machhi/Fish Recipe, Jheenge ka Achar Recipe

 मात्रा: 4 व्यक्तियों के लिये

तैयारी का समय:4.30 घंटे

पकाने का समयः 15 मिनट

 मुख्य सामग्री – Main ingredients for making of Tandoori Chicken

  • 2 मुर्गे (प्रत्येक 600 ग्राम 1/3 पौण्ड)
  • नमक
  • 5 ग्राम (1 छोटा चम्मच) लाल मिर्च पाउडर
  • 60 मि.ली. (4 बड़ा चम्मच) नीबू का रस पकाने के लिए
  • मक्खन

मैरीनेशन

  • 100 ग्राम (6 बड़ा चम्मच) दही
  • 100 ग्राम (7 बड़ा चम्मच) क्रीम
  • 15 ग्राम (2-1/2 छोटा चम्मच) पिसा अदरक
  • 15 ग्राम (2-1/2 छोटा चम्मच) पिसा लहसुन
  • 5 ग्राम (1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 3 ग्राम (1 छोटा चम्मच) गरम मसाला
  • ग्राम (1 छोटा चम्मच) केसर
  • 1 बूंद नारंगी रंग

तंदूरी मुर्ग बनाने की तैयारी – Preparation for Tandoori Chicken

 मुर्गे को साफ करके उसकी चमड़ी निकाल दें। उसकी छाती पर दोनों ओर तीन गहरे चीरे लगाएं। इसी तरह दोनों जांघों पर 3-3 (तीन-तीन) और निचले धड़ के दोनों ओर दो-दो चीरे लगाएं। नमक, लाल मिर्च और नीबू के रस का लेप बना लें और उसे मुर्ग के ऊपर मल कर 15 मिनट तक रख छोड़ें।

मैरीनेशनः एक बड़े कटोरे में दही को फेंट लें और अन्य सारी चीजों को उसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को मुर्ग पर मलें और 4 घंटे के लिए अलग रख दें.

ओवन को 350° फारेनहाइट तक गर्म कर लें।

छड में पिरोनाः समूचे मुर्ग को सर से पूंछ तक छड़ मे पिरो लें। दोनों मुर्गों के बीच करीब 2 इंच का अंतर रखें। टपकते हुए मसाले को इकट्ठा करने के लिए नीचे एक ट्रे रखें।

तंदूरी मुर्ग बनाने की विधि : How to make Tandoori Chicken

सामान्य गर्म तंदूर पर मुर्गे को 8 मिनट तक रोस्ट करें। अगर कोयले के ग्रिल पर बना रहे हों तो भी इतने ही समय तक रोस्ट करें। गर्म ओवन में 10 मिनट तक रोस्ट करें। तंदर से हटाकर छड़ों को चिकन सहित 4-5 मिनट के लिए लटका दें जिससे फ़ालतू मसाले निकल जाएं। अब मक्खन डालकर 3-4 मिनट तक रोस्ट करें। य आपका तंदूरी मुर्ग तैयार है। इसे सजाकर परोस दें।

Leave a Reply