“खमीरी रोटी रेसिपी”,“Khameeri Roti Recipe”-Easy Recipe in Hindi

खमीरी  रेसिपी

खमीर के कारण ही आटे की यह रोटी खास हो जाती है | भारतीय अब भी खमीर उठाने के लिए आटे को दही से गूंधना पसंद करते है। जिसमें थोड़ी चीनी भी मिलाई  जाती है | दही, आटे और चीनी का अनुपात 2:1:1 रहता है | नीचे बताई विधि में इस्ट (yeast) का इस्तेमाल करते हैं।

सामग्री

  • 500 ग्राम (4 कप) आटा
  • नमक
  • 8 ग्राम ईस्ट का छोटा टुकड़ा
  • परोथन के लिए आटा
  • बेकिंग ट्रे में लगाने के लिए घी

मात्राः 8 रोटी

तैयारी का समयः 1.20 घंटे

पकाने का समय

तंदूर में 2-3 मिनट

ओवन में: 4-5 मिनट

तैयारी

आटाः आटे को नमक समेत एक परात में छान लें।

ईस्टः 100 मि.ली. (7 बड़े चम्मच) गर्म पानी में डुबो दें।

आटा गूंधनाः छने हुए आटे में एक गड़ा सा बनाकर उसमें करीब 300 मि.ली.(1¼ कप) पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और अच्छी तरह आटे को गूंथ लें | गूंथने के बाद एक गीले कपड़े से ढककर 15 मिनट छोड़ दें। घुला हुआ ईस्ट मिलाकर आटे को फिर गूंथ लें। ध्यान रखें आटा हाथ से चिपके नहीं। अब इसे ढककर किसी गर्म जगह पर करीब आधे घंटे तक छोड़ दें ताकि खमीर उठ सके। आठ बराबर भागों में बाँट दें | सारी लोई को आटे का परोथन लगाकर 5 मिनट ढककर छोड़ दें।

ओवनः 475° फारेनहाइट पर गर्म कर लें।

पकाने की विधि

हर लोई को हथेली के बीच थपककर चपटा करके गोल (9 इंच व्यास का) बना लें। रोटी को गद्दी पर रखकर सामान्य गर्म तंदूर की दीवार पर चिपकाकर 2-3 मिनट पकाएं। ओवन में पकाने के लिए बेकिंग ट्रे में घी लगाकर रखें और 4-5 मिनट तक पकाएं।

परोसने का तरीका

तंदूर या ओवन से निकालते ही गर्म-गर्म परोसें।

नोट: ईस्ट का इस्तेमाल नहीं करने की स्थिति में आटे को गंध कर रात भर छोड़ दें। खमीर उ 50 ग्राम (2 औंस) प्रयोग करें।

Leave a Reply