दाल मखनी हिंदी रेसिपी, How to Make Dal makhani/Punjabi Dal Makhani Recipe in Hindi

दाल मखनी-Dal Makhani

पूरे राष्ट्र की पसंदीदा दाल मखनी का असली मजा, पता नहीं क्यों, तब आता है जब इसे फ्रिज में रखकर एक दिन बाद खाया जाए।

सामग्री

  • 120 ग्राम (2/3 का) साबुत उरद
  • 30 ग्राम (3 बड़े चम्मच) राजमा
  • नमक
  • 20 ग्राम (3-1/2 चाय चम्मच) पिसा हुआ अदरक
  • 20 ग्राम (3-1/2 चाय चम्मच) पिसा हुआ लहसुन
  • 120 मि.ली. (1-1/2 औस) टमाटर मसला हुआ
  • 5 ग्राम (1 चाय चम्मच) लाल मिर्च पाउडर
  • 120 ग्राम (1/2 कप) सफेद मक्खन
  • 120 मि ली (1/2 कप) क्रीम (मलाई)

तैयारी

  • मात्रा: 4 व्यक्तियों के लिये
  • तैयारी का समय: 15 मिनट
  • पकाने का समय: 3 घंटे

दाल और राजमा: चुनकर नल के चलते हुए पानी में धो लें और रात भर के लिए में भिगो दें। बाद में छान लें।

पकाने की विधि

छने हुए उड़द और राजमा को नमक और 1.5 लीटर पानी के साथ पतीली में डालकर उबलने के लिए चढ़ा दें। उबलने लगे तो ढककर तब तक खदकाएं जब तक दाल पकन जाए और उसका दो-तिहाई पानी सूख न जाए। दाल को लकड़ी के चम्मच से धीरे-धीरे मसल दें। पिसा अदरक, लहसुन, मसले टमाटर, लाल मिर्च और 100 ग्राम मक्खन मिलाकर चला दें और 45 मिनट तक पकने दें। इसके बाद राजमा गलाकर चलाएं और फिर 10 मिनट तक पकाएं। अंदाज से नमक मिला दें।

परोसने का तरीका

दाल को डोंगे में निकालकर बचे हुए मक्खन से सजाकर तंदरी रोटी या फुल्क करत परोसें।

Leave a Reply