मटर और खुंबी की सब्जी हिंदी रेसिपी, How to Make Matar Mushroom Sabzi Recipe in Hindi

मटर और खुंबी की सब्जी, Matar Mushroom

मटर और खुम्बी के इस स्वादिष्ट व्यंजन को गाढ़े शोरबे के साथ पकाते हैं।

सामग्री

  • 750 ग्राम (1-2/3 पौंड) हरी मटर
  • 750 (1-2/3 पौंड) ताजी खुम्बी
  • 150 ग्राम (2/3 कप) मूंगफली का तेल
  • 6 ग्राम (2 चाय चम्मच) साबुत जीरा
  • 4 ग्राम (1 चाय चम्मच) साबुत सरसों
  • 1 ग्राम (1/4 चाय चम्मच) सौंफ
  • 20 ग्राम (2 बड़े चम्मच) उड़द दाल
  • 125 ग्राम (3/4 कप) प्याज़
  • 25 ग्राम (4 चाय चम्मच) पिसा हुआ अदरक
  • 25 ग्राम (4 चाय चम्मच) पिसा हुआ लहसुन
  • 10 ग्राम (2 चाय चम्मच) धनिया पाउडर
  • 5 ग्राम (। चाय चम्मच) लाल मिर्च पाउडर
  • 5 ग्राम ( 1 चाय चम्मच) हल्दी
  • नमक
  • 250 ग्राम (1 कप) टमाटर
  • 60 ग्राम (3/4 कप) नारियल
  • 30 ग्राम (1/4 कप) काजू
  • 20 करी पत्ते
  • 20 ग्राम (1/3 कप) धनिया

तैयारी

  • मात्रा: 4 व्यक्तियों के लिए
  • तैयारी का समयः 1 घटा
  • पकाने का समय: 30 मिनट

मटरः उबाल कर छान लें।

खुम्बी: जमीन के नीचे रहने वाले भाग को काटकर निकाल दें। चौथाई टकड़ों में काट लें। कड़ाही में 50 मि.ली. तेल गर्म करके मध्यम आंच पर इन्हें 4-5 मिनट तल लें।

दाल: चुनकर, नल के चलते हुए पानी में धोकर सुखा लें।

बची हुई सब्जियां: छील, धोकर प्याज़ को काट लें। टमाटर को धोकर काट लें। करी पत्ते को धो लें। धनिया पत्ते को साफ करके धोकर काट लें।

पिसा नारियल: नारियल का ऊपरी भूरा छिलका निकाल दें और नारियल को कस लें। काजू को दो भागों में कर लें। अब इन दोनों चीजों को ब्लेंडर में डालकर 60 मि.ली. नारियल पानी के साथ बारीक पीस लें।

पकाने की विधि

एक कड़ाही में तेल गर्म करके, जीरा, सरसों, सौंफ और उरद दाल डालकर मध्यम आंच कर कडकडाने दे। प्याज डालकर तलकर  हल्का लाल कर ले। अदरक और लहसुन डालकर चलाए और पानी सूख जाने दें. इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी और नमक मिलाकर चलायें. टमाटर डालकर तब तक चलें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. आंच कम करके पिसा नारियल और करी पत्ते  मिलाकर 1 मिनट चलायें और 500 मि.ली पानी मिलाकर उबलने दें। अब उबली हुई मटर और तली हुई खुम्बी मिलाकर 5 मिनट पकाएं. अंदाज से नमक मिला दे।

परोसने का तरीका

एक डोंगे में व्यजन को निकालकर धनिया पते से सजाकर सादे उबले हुए चावल के साथ परोसें।

Leave a Reply