मुरुंगक्कई सांभर/ मुरुंगाई सांभर हिंदी रेसिपी, How to Make Drumstick Sambar / Murungakkai Sambar Recipe in Hindi

Drumstick Sambar-मुरुंगक्कई सांभर

दाल और सहजन के डंठल के इस इस व्यंजन को हर वक्त नाश्ता, दोपहर और रात के भोजन के साथ लेते हैं।

सामग्री

  • 200 ग्राम (1 कप) अरहर दाल
  • 200 ग्राम (1 औंस) सहजन के डंठल
  • 5 ग्राम (1 चाय चम्मच) हल्दी
  • 5 ग्राम (1 चाय चम्मच) लाल मिर्च पाउडर
  • 4 हरी मिर्च
  • 175 ग्राम (1 कप) प्याज़
  • 300 ग्राम (1-1/3 कप) टमाटर
  • नमक
  • 5 मि.ली ( 1 चाय चम्मच) मूंगफली का तेल
  • 15 ग्राम (2-1/2 चाय चम्मच) इमली का गूदा
  • 10 ग्राम (1 बड़ा चम्मच) गुड
  • 75 ग्राम (5 बड़े चम्मच)पिसा धनिया

बघार के लिए

  • 30 मि.ली (2 बड़े चम्मच) मूंगफली का तेल
  • 4 ग्राम ( 1 चाय चम्मच) सरसों साबुत
  • 6 ग्राम ( 2 चाय चम्मच) जीरा साबुत
  • 2 ग्राम ( 1 चाय चम्मच) धनिया साबुत
  • 10 ग्राम (1 बड़ा चम्मच) उरद दाल
  • 15 करी पत्ते
  • एक भरपूर चुटकी हींग

तैयारी

  • मात्रा: 4 व्यक्तियों के लिये
  • तैयारी का समयः 55 मिनट
  • पकाने का समयः 45 मिनट

दाल: चुनकर नल के चलते हुए पानी से धो ले और 30 मिनट पानी भिगो में। चान कर निकाल लें।

सहजनः छील कर धोले और 1-1 के टुकड़ों में काट ले।

बची हुई सब्जियां: हरी मिर्च के डंठल हटा कर धो दे. बीच से काटकर बीज निकाल दें। प्याज को छील, धोकर काट लें। टमाटर को धोकर चौथाई टुकड़ों में काट लें। धनिया को साफ करके धोकर कार ले।

इमली: 30 मि.ली. पानी में इमली को भिगो दें.

गुढ़: मसलकर 30 मिली. नारियल पानी के साथ मिलाए।

छौंक के लिए: उड़द दाल को चुनकर नल के चलते हुए पानी में घो लें और सुखा लें। करी पत्तों को धो लें।

पकाने का तरीका

पानी छनी दाल को एक लीटर पानी के साथ पतीले में डालें और उसमें सहजन, हल्दी, लाल मिर्च, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और नमक मिलाकर उबालें। दाल पक उसमें तेल मिलाकर आंच से हटा लें।

छौंक तैयार करने के लिए एक बड़ी कड़ाही में तेल गर्म कर लें। अब सरसों, जीरा, धनिया, तिल और उरद दाल मिलाकर तब तक तलें जब तक कड़कड़ाने न लगे। करी पत्ते मिलाकर चलाएं, हींग मिला दें। अब इसमें पकी हुई दाल और इमली मिलाकर 5 मिनट पकाएं। गुड मिलाकर उबलने दें। आंच कम करके पिसा नारियल मिलाएं और 5 मिनट पकाएं। कटे हुए धनिया को छिड़क कर अंदाज से नमक मिला दें।

परोसने का तरीका

व्यंजन को डोंगे में निकालकर किसी नाश्ते या भोजन के साथ परोसें।

Leave a Reply