Aam Aloo Bhukhara Delicacy Recipe in Hindi,”आम-आलूबुखारा डेलीकेसी”, Recipe of Aam Aloo Bhukhara Delight in Hindi

आम-आलूबुखारा डेलीकेसी-Aam Aloo Bhukhara Delicacy

आम-आलूबुखारा डेलीकेसी की सामग्री-

  •  1 प्याला आम का गूदा
  • 1 प्याला आलूबुखारा गूदा
  • 1 प्याला खोया
  • प्याला चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  • 1 बड़ा चम्मच मिली-जुली कटी मेवा
  • चाँदी के वर्क

आम-आलूबुखारा डेलीकेसी बनाने की विधि-

  1. भारी पेंदे की कड़ाही में आम का गूदा व आधी मात्रा चीनी की डालकर पकने के लिए रखें  और लगातार चलाते हुए गाढ़ा करें।
  2. जब नमी एकदम सूख जाए तो आधा बड़ा चम्मच घी डालकर अच्छी तरह भून लें।
  3. ठीक यही सारी प्रक्रिया आलूबुखारा गूदे के साथ करें।
  4. खोया दो भागों में बाँट लें। एक भाग खोया मिलाकर आम का गूदा फिर चलाएँ। इसी तरह आलूबुखारा में खोया मिलाएँ और मंदी आँच पर चलाएँ।
  5. चिकनी थाली में एक मिश्रण फैलाएँ और बेलन से बेलकर मनचाही मोटाई दें।
  6. दूसरा मिश्रण उसके ऊपर फैलाएँ व बेलन से। उतनी ही मोटाई का बेलकर सैट होने दें।
  7. ऊपर से कटी मेवा बुरकें।
  8. फ्रिज में रखकर सैट करें।
  9. बरफी के आकार में या मनचाहे आकार में काटें।
  10. शुद्ध चाँदी के वर्क लगाकर सजाएँ।

Leave a Reply