Besan ka Halwa Recipe in Hindi,”बेसन का हलवा”, Gram Flour Halwa Recipe in Hindi

कैसे बनते हैं बेसन का हलवा – How to make Besan ka Halwa

ये भी पढ़ें: Indian Desserts, भारतीय मिष्ठान  

सामग्री-Ingredients to make Besan ka Halwa

  • 1 कटोरी बेसन
  • 1 कटोरी चीनी
  • ½ कटोरी देसी घी
  • 3 कटोरी पानी
  • 10-12 कटे बादाम
  • 10-12 कटे पिस्ते
  • ½ छोटा चम्मच पिसी छोटी इलायची।

विधि – Recipe of making  Gram Flour Halwa

  1. चीनी में पानी मिलाकर आँच पर रखें। जब चीनी घुल जाए तब छानकर गंदगी हटा दें।
  2. आधा देसी घी अलग कड़ाही में गरम करके इलायची डालें, उसमें छना बेसन डालकर गुलाबी रंगत आने तक चला-चलाकर भूनें।
  3. आँच मंदी करके मीठा पानी धीरे-धीरे डालते जाएँ और लगातार चलाते-मिलाते जाएँ। इससे गाँठें नहीं बनेंगी।
  4. जब सारा बेसन पानी में अच्छी तरह से घुलमिल जाए तो लगातार चलाते हुए भूनें। बाकी का घी डाल दें।
  5. नमी खत्म हो जाए और हलवा कड़ाही छोड़ दे, तब आँच से उतार लें।
  6. कटे बादाम और पिस्ते डालकर गरमागरम हलवा परोसें।

Leave a Reply