Fruity Ghevar Recipe in Hindi,”फ्रूटी घेवर”, Recipe of Ghewar in Hindi

फ्रूटी घेवर, Ghewar Recipe, Ghewar

फ्रूटी घेवर की सामग्री-

  • 1 घेवर फीका
  • 1-1/2 प्याला क्रीम
  • 2 बड़े चम्मच दूध
  • 2 बड़े चम्मच पिसी चीनी
  • 2 बड़े चम्मच मिक्स फूट जैम
  • 1-2 बूंद हरा रंग या खस का शरबत 4
  • 4-4 केले, आलूबुखारे या नाशपाती
  • 1 सेब या 1 आम
  • 1 कप चेरी या अंगूर
  • 4 बड़े चम्मच दूध पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नीबू रस।

फ्रूटी घेवर बनाने की विधि-

  1. आम छीलकर टुकड़ों में काट लें या छोटे स्कूपर से गोले बना लें।
  2. आलूबुखारे के दो बड़े भाग गोल काट लें।
  3. क्रीम में चीनी व नीब का रस मिलाकर तीन भागों में बाँट लें।
  4. एक भाग में मिक्स फूट जैम को पतला करके मिलाएँ।
  5. दूसरे भाग में खस का शरबत मिलाएँ और तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।
  6. घेवर को परोसनेवाली तश्तरी में रखें। सफेद भाग में दूध मिलाकर पूरे घेवर पर फैलाएँ।
  7. ऊपर से दूध पाउडर बुरकें। अब दोनों रंगों की क्रीम को डिजाइन से पूरे घेवर पर लगाएँ।
  8. कटे केले के टुकड़े, आम, आलूबुखारा, चेरी या अंगूर लगाकर रँगीला फूटी घेवर परोसें।

Leave a Reply