Khajoor/Khajur Recipe in Hindi,”खजूर ”, Thekua Recipe in Hindi

कैसे बनाते हैं आटे के खस्ता खजूर/ ठेकुआ – How to make Thekua Recipe

ये भी पढ़ें: Indian Desserts, भारतीय मिष्ठान 

सामग्री-Ingredients to make Khajoor/Khjur

  • 250 ग्राम आटा
  • 250 ग्राम गुड़
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • ¼ चम्मच छोटी पिसी इलायची
  • तलने के लिए तेल या घी।

खस्ता खजूर/ ठेकुआ  बनाने की विधि – Recipe of making  Khajoor/Khajur

  1. आटा व पिसी इलायची छान लें।
  2. गुड़ को पिघला लें। मोयन का घी मिलाकर आटे में डालकर अच्छी तरह गूंध लें।
  3. तेल या घी गरम करें।
  4. छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर हाथ से चपटी कर लें या हथेली से कोई भी आकार दे दें।
  5. मध्यम गरम आँच पर तेल या घी में डालकर दोनों ओर उलट-पलटकर खस्ता खजूर तलकर ब्राउन पेपर पर निकालें।
  6. जब अतिरिक्त तेल को पेपर सोख ले तब खजूरों को परोसें।
  7. इन्हें डिब्बे में बंद करके भी रखा जा सकता है।

Leave a Reply