Maida Chocolate Cookies Recipe in Hindi,”मैदा चॉकलेट कूकीज”, Recipe of Maida Chocolate Bytes in Hindi

चॉकलेटी दिल-Maida Chocolate Cookies

 मैदा चॉकलेट कूकीज की सामग्री-

  •  1 प्याला मैदा
  • 2 बड़े चम्मच चॉकलेट पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
  • 1/2 प्याला मोयन का घी
  • 1/2 प्याला कुटे अखरोट
  • 1/2 प्याला पिसी चीनी
  • 8-10 काजू
  • तलने के लिए घी या तेल।

 मैदा चॉकलेट कूकीज बनाने की विधि-

  1. मैदा, चॉकलेट पाउडर और कोको पाउडर आपस में मिलाकर छान लें।
  2. पिसी चीनी मिलाकर मोयन का घी डालकर कड़ा सा मैदा गूंध लें।
  3. गूंधे मैदा से बड़ी सी रोटी बेलें और कुटा अखरोट बुरककर, चिकना बेलन ऊपर से हलका सा दबाकर चलाएँ। इससे कुटे अखरोट मैदा में समा जाएँगे।
  4. दिल के आकार का साँचा लें और दबा-दबाकर दिल निकाल लें। हर दिल में आधा करके काजू दबाएँ।
  5. तेल गरम करें। मंदी आँच करके सारे दिल तलकर करारे-करारे निकालकर किचेन पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल को पेपर सोख ले।
  6. चॉकलेटी दिल वर्क में लपेटकर परोसें।

Leave a Reply