Malai Paan Recipe in Hindi,”मलाई पान”, Recipe of Lakhnavi Malai Paan in Hindi

मलाई पान-Lakhnavi Malai Paan

मलाई पान की सामग्री-

  • 1 प्याला खोया
  • 1-1/4 प्याला पनीर
  • 2 बूंद हरा रंग
  • 1/2 प्याला गाढ़ी मलाई
  • 1/2 प्याला बारीक कटी मेवा
  • 1 छोटा चम्मच गुलकंद
  • 1 बड़ा चम्मच दानेदार मिस्री
  • 1/4 प्याला बूरा या चीनी
  • 6-8 लौंग
  • चाँदी के वर्क ऐच्छिक।

मलाई पान बनाने की विधि-

  1. साफ, सूखी गरम कड़ाही में खोया डालकर हलका सा भून लें।
  2. ठंडा करके हरा रंग, पनीर और चीनी मिलाएँ। हथेलियों से खब मसलकर नरम और एकसार
  3. मिश्रण तैयार करें।
  4. गाढ़ी मलाई में गुलकंद, मेवा व मिस्री मिलाएँ और भरावन तैयार करें।
  5. खोया मिश्रण के समान आकार के गोले बना लें। उतने ही भाग मलाई मिश्रण के करें। 5. चिकनी हथेली पर हर गोले को रखें। फैलाकर बड़ा करें।
  6. एक-एक भाग मलाई मिश्रण रखकर थोड़ा सा फैलाएँ। फिर पान के आकार में मोड़कर एक
  7. एक लौंग लगा दें।
  8. वर्क में लपेटकर परोसें।

Leave a Reply