Mawa Chikki Recipe in Hindi,”मेवा की चिक्की”, Recipe of Mawa Gur Chikki in Hindi

Mawa Chikki Recipe in Hindi,”मेवा की चिक्की”, Recipe of Mawa Gur Chikki in Hindi

मेवा की चिक्की-Mawa Gur Chikki

मेवा की चिक्की की सामग्री-

  • 1/4 प्याला खरबूजे के बीज
  • 1/4 प्याला बादाम कुटे (दरदरे)
  • 1/4 प्याला काजू कुटे (दरदरे)
  • 1 प्याला तले मखाने कुटे (दरदरे)
  • 1-1/4 प्याला गुड़
  • 1 छोटा चम्मच पिसी हरी इलायची
  • 1 बड़ा चम्मच शुद्ध घी।

मेवा की चिक्की बनाने की विधि-

  1. साफ, सूखी कड़ाही में कुटे बादाम, काजू व खरबूजे के बीज डालकर, हलका सा ढककर सूखे भून लें।
  2. बाहर निकालकर मखानों के साथ मिलाएँ।
  3. कड़ाही में गुड़ डालकर पिघलाएँ। घी और इलायची डालकर मिलाएँ।
  4. जब गुड़ उबलने लगे तो मेवा मिश्रण डालें।
  5. चिकनी थाली में पलटकर अच्छी तरह से फैलाएँ। तुरंत ही तेज चाकू से काटने के लिए निशान उकेर दें।
  6. जब चिक्की जम जाए तब निशानों से काट लें।

Leave a Reply