Pista Ilaichi Karela Recipe in Hindi,”पिस्ता-इलायची करेला”, Pista Cardamom Karela Recipe in Hindi

कैसे बनाते हैं पिस्ता-इलायची करेला – How to make Pista Ilaichi Karela

ये भी पढ़ें: Indian Desserts, भारतीय मिष्ठान 

सामग्री-Ingredients to make Pista Ilaichi Karela

  • 4 प्याले मैदा
  • 1 प्याला मोयन का घी
  • 2 छोटे चम्मच पिसी हरी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच पिस्ते की कतरन
  • ½ किलो चीनी
  • ½ प्याला पानी
  • तलने के लिए तेल या घी।

पिस्ता-इलायची करेला बनाने की विधि – Recipe of making  Pista Ilaichi Karela

  1. मैदा में मोयन का घी डालकर अच्छी तरह से मसल लें। पानी की मदद से थोड़ा कड़ा मैदा गूंध लें।
  2. गोल-गोल लोइयाँ बनाकर पतली-पतली बेल लें। चाकू से उनपर इस प्रकार तीन-चार धारी काटें कि चारों ओर का गोल बना रहे, जुडा रहे। जिस तरफ चाकू की धारियाँ हैं उसको अगली तरफ से उन्हें गोल रोल करें। किनारों को वहीं जोड़ दें।
  3. आकृति करेले जैसा आभास देगी।
  4. गरम घी या तेल में करारे करेले तलकर निकाल लें।
  5. चीनी व पानी मिलाकर गरम करें। चीनी घुलने पर छान लें और पकाकर तीन तार की चाशनी बना लें।
  6. जब लगे कि चाशनी खिलनेवाली है तो तैयार करेले, पिस्ते व पिसी इलायची डालकर हलके से उलट-पलटें।
  7. धीरे-धीरे बाहर निकालकर अलग-अलग फैलाएँ। सूखने लगे तब वर्क लगाकर परोसें।

Leave a Reply