Sarson ka Saag Recipe in Hindi,”सरसों का साग”, Punjabi Saag Recipe in Hindi

Sarson ka Saag

सामग्री

  • एक किलोग्राम सरसों के पत्ते डंठल समेत
  • 250 ग्राम पालक या बाथू
  • 2 शलजम कटे हुए
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच मक्की का आटा
  • डेढ़ चम्मच पिसा हुआ गुड़

तड़के के लिए

  • तीन बड़े चम्मच देसी घी,
  • एक इंच बारीक कटा हुआ अदरक का टुकड़ा
  • 1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्चें बारीक कटी हुई

विधि

  1. सरसों के पत्तों को अच्छी तरह साफ कर लें। पत्तों को अलग कर लें और तने को छील लें। इन्हें अच्छी तरह काट लें।
  2. ऊपरी नर्म हिस्सा काटा जा सकता है। पालक या बथुया के पत्तों को भी काट कर सरसों में मिलाएं।
  3. सारे साग को आचे से दो तीन बार धो कर साफ कर ले. एक पैन में आधा कप पानी और कटा हुआ साग डालें।
  4. लहसुन, अदरक तथा हरी मिर्च को अच्छी तरह काटें और साग में मिला दें। इसमें शलजम भी बारीक कट के मिला दें।
  5. नमक मिला कर इसे आंच पर रखें और गर्म होने दें। जब साग गलना शुरू हो जाए तो  इसे ढक कर मद्धम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं।
  6. आग से हटा लें और ठंडा होने दें। इसे मिक्सी में डाल के पेस्ट बनने तक ग्राइंड करें।
  7. ज्यादा बारीक न ग्राइंड न करें और इसे नर्म बनाएं। मक्की का आटा और गुड़ साग में मिलाएं और निम्र आंच पर 15 मिनट के लिए पकाएं।
  8. तड़के के लिए देसी घी गर्म करें। आंच को कम करें और इसमें बारीक कटा प्याज़, अदरक तथा हरी मिर्च मिलाएं।
  9. तब तक पकाएं जब तक अदरक का रंग बदल न जाए। आंच पर से उतार लें, घी को गर्म साग में मिलाकर हल्के से मिश्रित करें। घर के बने ताजे मक्खन और मक्की की रोटी के साथ परोसें.

Leave a Reply