Til Cutlet Recipe in Hindi,”तिल कटलेट”, Recipe of Til Snacks in Hindi

तिल कटलेट-Til Cutlet

तिल कटलेट की सामग्री-

  • 1/2 प्याला मैदा
  • 1/2 प्याला सूजी
  • 1/2 प्याला बेसन
  • 3/4 प्याला पिसी चीनी
  • 3/4 प्याला तिल
  • 1 छोटा चम्मच सोडा
  • 1 बड़ा चम्मच मोयन का घी/तेल
  • घोलने के लिए दही
  • चुटकी भर नमक
  • तलने के लिए तेल।

तिल कटलेट बनाने की विधि-

  1. सूजी, मैदा, बेसन, नमक व सोडा सबको मिलाकर एक साथ छान लें।
  2. पिसी चीनी, तिल व एक बड़ा चम्मच मोयन का घी या तेल डालकर मिलाएँ।
  3. आवश्यकतानुसार दही लेकर मिलाएँ। मिश्रण को हलका-हलका गूंध लें और एक घंटे तक ढककर रखें।
  4. तेल गरम करें। चिकने हाथों से छोटी-छोटी लोइयाँ बनाएँ।
  5. चिकनी हथेली पर रोल का आकार दें और मध्यम आँच पर रखी कड़ाही में डालकर सब ओर से गोल्डन ब्राउन तल लें।
  6. तलकर ब्राउन पेपर पर निकालें और रोल करके अतिरिक्त तेल हटाकर तुरंत परोसें।
  7. उनपर गाढ़ी मलाई, फेंटी क्रीम या शहद डालकर भी परोसा जा सकता है।

Leave a Reply