Urad Roll Recipe in Hindi,”उड़द दाल रोल”, Recipe of Urad Dal Roll in Hindi

उड़द रोल

उड़द रोल की सामग्री-

  • 1 प्याला उड़द दाल
  • 2 छोटे चम्मच सोंठ पाउडर
  • ¼ प्याला देसी घी
  • ½ प्याला चीनी
  • ½ छोटा चम्मच पिसी हरी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच कुटे काजू-बादाम
  • ½ प्याला खोया।

उड़द दाल रोल बनाने की विधि-

  1. दाल को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सवेरे उसको पीस लें।
  2. भारी पेंदे की कड़ाही में घी गरम करें। पिसी इलायची व पिसी दाल डालकर खूब भूनें।
  3. जब दाल महकने लगे तब समझें दाल भुन गई।
  4. लाल-लाल भुनी दाल में सोंठ पाउडर व चीनी डालकर चलाएँ-मिलाएँ और भून-भूनकर नमीको सुखा दें।
  5. खाली, सूखी कड़ाही में खोया मसलकर हलका सा भून लें।
  6. ठंडा करके भुनी दाल में डालें। कुटे काजू बादाम डालकर मिलाएँ।
  7. चिकनी हथेलियों पर थोड़ा-थोड़ा मिश्रण रखकर रोल बनाएँ। फिर तश्तरी में निकालें।
  8. चाहें तो वर्क लगाकर परोसें।

Leave a Reply