Chukandar ka Halwa Recipe in Hindi, ”चुकंदर का हलवा”, Beetroot Halwa Recipe in Hindi

कैसे बनता है चुकंदर का हलवा – How to make Beetroot Halwa

ये भी पढ़ें: Indian Desserts, भारतीय मिष्ठान  

सामग्री-Ingredients to make Chukander ka Halwa

  • 1 किलो ताजे चुकंदर
  • 2 किलो दूध
  • 1/4-1/2 प्याला चीनी
  • ¼ प्याला देसी घी
  • ¼ प्याला काजू-बादाम कटे।

विधि – Recipe of making Chukander ka Halwa

(1) ताजे साफ, दाग-धब्बेरहित चुकंदरों को छीलकर-धोकर कद्दूकस करें।

(2) भारी पेंदे की कड़ाही में दूध डालकर उबाल लें।

(3) आँच मंदी करके कसे चुकंदर डालकर मिलाएँ और मंदी आँच पर ही खदकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि तली में चिपक न जाए।

(4) जब पक-पककर सारा दूध सूख जाए और चुकंदर नरम हो जाए तो घी डालकर खूब भूनें।

(5) जब सोंधी महक उठने लगे तो चीनी डालकर मिलाएँ और भून-भूनकर पानी सुखा दें।

(6) कटे काजू-बादाम डालकर गरमागरम चुकंदरी हलवा परोसें।

(7) यह हलवा ठंडा भी बेहद स्वादिष्ट लगता है।

Leave a Reply