Kala Halwa Recipe in Hindi,”काला हलवा”, Black Carrot Halwa Recipe in Hindi

कैसे बनता है काला हलवा – How to make Black Carrot Halwa

ये भी पढ़ें: Indian Desserts, भारतीय मिष्ठान  

सामग्री-Ingredients to make Black Carrot Halwa

  • 1 किलो काली गाजर
  • 2-1/2 किलो मलाईदार दूध
  • ½ कटोरी चीनी
  • ½ प्याला खोया
  • ½ छोटा चम्मच पिसी इलायची
  • ¼ प्याला देसी घी
  • ½ प्याला दरदरे कुटे काजू।

विधि – Recipe of making Black Carrot Halwa

  1. गाजरों को धोकर-छीलकर कदूकस कर लें।
  2. भारी पेंदे के बरतन में दूध उबाल लें।
  3. कसी गाजरें डालकर मंदी आँच पर पकने दें।
  4. दूसरी ओर साफ-सूखी कड़ाही में खोया, इलायची, चीनी व दरदरे कुटे काजू डालकर खूब भूनें। जब मिश्रण महकने लगे तब आँच से उतारकर ठंडा करके मसल लें।
  5. गाजरों को पकते समय चलाते रहें और किनारों पर जमी मलाई को खुरच-खुरचकर पकते दूध गाजर में डालें।
  6. जब पानी या नमी लगभग खत्म हो जाए तब खोया मिश्रण डालें और घी डालकर खूब भूनें।
  7. महकता हलवा काजू से सजाकर परोसें।

Leave a Reply