Khajoor Til Cutlet Recipe in Hindi,”खजूर-तिल कटलेट”, Recipe of Khajoor Til Snacks in Hindi

खजूर-तिल कटलेट-Khjoor Til Cutlet

खजूर-तिल कटलेट की सामग्री-

  • 2 प्याले मैदा
  • 1/2 प्याला मोयन का घी
  • 1/2 प्याला दूध
  • 1 प्याला तिल
  • 1 प्याला पिसे ताजे खजूर
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी
  • तलने के लिए तेल या घी।

खजूर-तिल कटलेट बनाने की विधि-

  1. तिलों को कड़ाही में सूखा भून लें। आधे तिल अलग थाली में निकाल लें। शेष आधे तिलों
  2. को कूट लें।
  3. मैदा छानकर उसमें कुटे तिल व मोयन का घी डालकर पानी की मदद से नरम मैदा गूंध लें।
  4. छोटी-छोटी लोइयाँ तैयार कर पतली पूरियाँ बेल लें।
  5. पिसे खजूर में चीनी मिलाकर भून लें और नमी खत्म कर दें।
  6. हर पूरी में थोड़ा-थोड़ा खजूर रखें। किनारों से
  7. उठाकर तिकोना मोड़कर किनारे सील कर दें।
  8. भुने तिलों को थाली या पेपर पर फैला दें।
  9. हर तिकोने को दूध में डुबकी देकर तिलों पर उलट-पलटें। इससे उनपर तिल चिपक जाएँगे।
  10. हाथ से तिलों को दबा दें।
  11. तेल या घी गरम करें। फिर आँच मध्यम कर लें।
  12. गरम तेल में छोड़कर करारे-करारे तिकोने तलकर परोसें।

Leave a Reply