Meethi Muthiya/Muthia Recipe in Hindi,”मुट्ठियाँ”, Soybean Muthiya Recipe in Hindi

सोयाबीन आटा से कैसे बनाते हैं मुट्ठियाँ – How to make Meethi Muthiya/Muthia

ये भी पढ़ें: Indian Desserts, भारतीय मिष्ठान 

सामग्री-Ingredients to make Meethi Muthiya/Muthia

  • 1 प्याला सोयाबीन आटा
  • ½ प्याला सूजी
  • ½ प्याला चने का आटा
  • 6-1/2 बड़े चम्मच देसी घी
  • 1 प्याला पिसी चीनी
  • 1 छोटा चम्मच पिसी हरी इलायची
  • 1 बड़ा चम्मच कुटे बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच काजू (टुकड़ा)
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 1 बड़ा चम्मच गोंद
  • 1 प्याला खोया हलका भुना
  • तलने के लिए तेल/घी।

मुट्ठियाँ  बनाने की विधि – Recipe of making  Soybean Muthiya

  1. एक बड़ा चम्मच घी गरम करके गोंद को अच्छी तरह तलकर फुला लें। घी से बाहर निकालकर फोड़ लें।
  2. बचे घी में बची मेवा डालकर हलकी सी तलकर घी से बाहर निकाल लें।
  3. दोनों आटा और सूजी में तीन बड़े चम्मच घी डालकर मसलें और नरम आटा गूंध लें।
  4. छोटी-छोटी पेड़ियाँ बनाकर गरम घी में मंदी आँच पर तल लें।
  5. ठंडी करके उनको फोड़कर कूट लें। उनमें सारी सामग्री, भुना खोया, चीनी व बचा घी गुनगुना करके मिलाएँ।
  6. सारे मिश्रण में पिसी इलायची मिला लें व थोड़ा थोड़ा मिश्रण हाथों में लेकर मुट्ठियाँ बाध लें।
  7. अलग तश्तरी में रखते जाएँ। ठंडी हो जाएँ तो वर्क लगाकर परोसें।

Leave a Reply