Rajsthani Makki Soweta Recipe in Hindi, ”मक्की का सोवेता” Recipe

Rajsthani Makki Soweta Recipe in Hindi, ”मक्की का सोवेता” Recipe

 How to make Rajsthani Makki Soweta – मक्की का सोवेता

राजस्थानी इस बात पर गर्व करते हैं कि और कहीं के भी लोग उनकी तरह मक्की के व्यंजन नहीं बना सकते। सोवेता मक्की और गोश्त से बना मसालेदार व्यंजन है.

ये भी पढ़ें – You may like – Rajpoot Kabab/Boti Kebab Recipe, Rajsthani Safed Maas Recipe, Rajsthani Laal Maans Recipe

मुख्य सामग्री – Main ingredients for making of  Makki Soweta

  • 750 ग्राम (1-2/3 पौंड) गोश्त
  • 450 ग्राम (1 पौंड) मक्की
  • 150 ग्राम (3/4 कप) घी
  • 3 ग्राम (1 चाय चम्मच) जीरा
  • 4 छोटी इलायची
  • 4 बड़ी इलायची
  • 2 टुकड़ा दालचीनी (1 इंच का)
  • 2 तेजपत्ता
  • 300 मि.ली. (19, कप) दूध
  • 30 मिली. (2 बड़े चम्मच) नीम्बू का रस
  • 20 ग्राम (1/3 कप) धनिया
  • लेप के लिए
  • 160 ग्राम ( 1 कप) प्याज़
  • 50 ग्राम (5 बड़े चम्मच) लहसुन
  • 8 हरी मिर्च

मेरीनेशन

  • 225 ग्राम (1 कप) दही
  • 10 ग्राम (2 चाय चम्मच) धनिया पाउडर
  • 5 ग्राम (2 चाय चम्मच) लाल मिर्च पाउडर
  • 5 ग्राम (1/2 चाय चम्मच) हल्दी
  • नमक

तैयारी का समयः ।.25 घंटा  

पकाने का समयः । 30 घंटा

मक्की का सोवेता बनाने की तैयारी – Preparation for Makki Soweta

गोश्तः साफ करके छाती और पीछे के भाग के 1-1/2 इंच के टुकड़े काट ले. गोश्त  टुकड़ों को साफ कर लें।

मक्की: उबालकर कर ठंडा करके दरदरा पीस लें।

पेस्ट: प्याज़ को छील धोकर कतर लें। लहसुन को छील लें। हरी मिर्च के डंठल निकलकर बीच से काटकर बीज निकाल दें। अब इस सारी सामग्री का ब्लेंडर में महीन पेस्ट बना लें।

मेरीनेशन: एक बड़े कटोरे में दही फेंटकर उसमे पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च,

हल्दी और नमक अचछी तरह मिला दे। अब इस मिश्रण में गोश्त को डालकर करीब 45 मिनट तक छोड दें.

धनिया: साफ करके धोकर काट लें।

मक्की का सोवेता पकाने की विधि : How to make Rajsthani Makki Soweta

एक हांड़ी में घी गर्म करके उसमें जीरा, इलायची, लौंग, दाल चीनी और तेजपत्ता मध्यम आंच पर कड़कने दें। अब मैरीनेड समेत गोश्त डालकर तब तक भूने जब तक चारों ओर से बराबर ब्राउन न हो जाए और उसका पानी न सूख जाए। इसके बाद 750 मि.ली पानी मिलाकर उबलने दें। ढक्कन लगाकर गोश्त के नरम हो जाने तक पकने दे। कसी हई मक्की और दूध मिलाकर पकाएं और लगातार चलाते रहें। 8-10 मिनट पकाने के बाद आंच से हटा लें। नीबू का रस मिलाकर चलाएं और अंदाज से नमक मिला दें।

परोसने का तरीका-How to Serve

ट्रेनुमा बर्तन में निकालकर हरा धनिया सजाकर परोसें। यह अपने आप में सम्पूर्ण भोजन है।

Leave a Reply