Raseele Ladoo Recipe in Hindi, ”रसीले लड्डू”, Juicy Laddu Recipe in Hindi

कैसे बनते हैं रसीले लड्डू – How to make Juicy Laddu

काले जाम,प्याला खोया, पनीर, बादाम, पिस्ते के लड्डू

 ये भी पढ़ें: भारतीय मिठाइयाँ

सामग्री-Ingredients to make Juicy Laddu

  • 3-4 काले जाम
  • ½ प्याला खोया
  • 1 प्याला मसला पनीर
  • 5-6 कटे हुए बादाम
  • 5-6 कटे हुए पिस्ते
  • चाँदी का वर्क।

विधि – Recipe of making Juicy Laddu

  1. साफ-सूखी कड़ाही में खोया डालकर हलका सा भून लें और ठंडा करके मसल लें।
  2. मसले पनीर में मसला खोया मिलाकर एकसार। करें व थोड़ी देर फ्रिज में रखकर सैट करें।
  3. काले जामों को आधा-आधा काट लें।
  4. मसले मिश्रण को बाहर निकालकर उतने ही भागों में बाँटें जितने काले जाम कटे हुए हैं।
  5. हर भाग को हथेली पर रखकर गोल करें, दबाकर फैलाएँ व बीचोबीच कटा काला जाम रखकर फिर से गोल लड्डू बना लें।
  6. बादाम व पिस्तों से सजाएँ और वर्क लगाकर परोसें।

Leave a Reply