तिल खोया लड्डू / तिल मावा लड्डू/ तिल बुग्गा बनाने की विधि, How to make Sesame Seed Khoya Ladoo

तिल खोया लड्डू / तिल मावा लड्डू/ तिल बुग्गा बनाने की विधि, How to make Sesame Seed Khoya Ladoo

तिल खोया लड्डू / तिल मावा लड्डू/ तिल बुग्गा

तिल खोया (मावा) लड्डू सर्दियों मई बनाये जाने वाले लड्डू हैं। ये तिल और खोये को मिलकर बनाये जाते हैं। इसमें आप चाहें तो गुड़ का या चीनी बूरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लड्डू सर्दियों में शरीर में गर्मी पहुंचाते है।

ये भी पढ़ें: खोआ रेसिपी, छेना मुरकी रेसिपी, आम की कतली

तिल बुग्गा के लिए सामग्री Main Ingredients to make Sesame Seed Khoya Laddu

  • 1 प्याला बारीक कटा गुड़ या बूरा
  • 3/4 प्याला खोया
  • 1 प्याला तिल
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पिसी
  • ¼ प्याला मेवा बारीक कुटी (काजू, बादाम, पिस्ते, बीज, चिरौंजी)।

विधि – Method of Making Til Khoya Ladoo

  1. खोये को हाथों से मसलकर भुरभुरा कर लें।
  2. भुरभुरे खोए में कटा गुड़ या बूरा डालें।
  3. पिसी इलायची व बारीक कटी मेवा भी उसमें डालें।
  4. साफ-सूखी गरम कडाही में तिलों को डालकर महक उठने तक भूनें।
  5. भूने तिल भी उसी मिश्रण में डालें।
  6. सारी सामग्री को चिकनी हथेलियों से अच्छी तरह मिलाकर एकसार कर लें।
  7. संपूर्ण मिश्रण को एक समान भागों में बाँट लें।
  8. चिकनी हथेलियों पर प्रत्येक भाग को रखकर मनचाही मोटाई के व मनपसंद आकार के लड्डू बाँध लें।

Leave a Reply