Fruit Kulfi Recipe in Hindi,”फ्रूट कुलफी/कुल्फी”, Recipe of Mix Fruit Kulfi Cake in Hindi

फ्रूट कुल्फी-Fruit Kulfi 

फ्रूट कुलफी की सामग्री-

  • 1 लीटर दूध
  • 1/4 प्याला चीनी
  • 1/2 छोटा चम्मच एसेंस (किसी भी फल का)
  • 1/2 प्याला रसभरी व स्ट्रॉबेरी के छोटे टुकड़े
  • 1/2 प्याला रसभरी व स्ट्रॉबेरी (दो-दो टुकड़ों में कटी)
  • 1 छोटा चम्मच नीबू का रस
  • 1/2 प्याला ठंडा फूट पल्प (आलूबुखारा, चेरी या स्ट्रॉबेरी)।

फ्रूट कुलफी बनाने की विधि-

  1. भारी पेंदे के बरतन या कड़ाही में दूध को उबालें।
  2. दूध को पकाकर एक-चौथाई कर लें। ठंडा करके चीनी मिलाएँ।
  3. ठंडा फूट पल्प डालकर मिलाएँ।
  4. नीबू का रस, एसेंस, रसभरी व स्ट्रॉबेरी के टुकडे डालकर मिलाएँ।
  5. सबको मिलाकर साँचों में भरें और फ्रीजर में रखकर जमाएँ।
  6. जमी फ्रूट कुलफी प्यालों में निकालें।
  7. दो टुकड़ों में कटी रसभरी व स्ट्रॉबेरी के टुकड़े ऊपर से डालकर परोसें।

Leave a Reply