How to make “Murg Navratan”,”हांडी मुर्ग नवरत्न” Recipe in Hindi, Handi Royal Dishes Recipe

 “Murg Navratan”,”हांडी मुर्ग नवरत्न” 

मुर्ग नवरत्न खास अवसरों पर बनाया जाने वाला व्यंजन है। इसका शोरबा गाढ़ा मऔर मलाईदार होता है जिसमें जावित्री और इलायची डाली जाती है। महान मुग़ल बादशाह अकबर के दरबार के खास दरबारी ‘नवरत्न’ कहलाते थे। उन्हीं के नाम पर इस व्यंजन का नाम ‘मुर्ग नवरत्न’ पड़ा।

सामग्री:

  • 1.2 किलो मुर्गा (2 मुर्गे)
  • 350 ग्राम दही
  • नमक
  • 150 ग्राम धी

साबुत गरम मसाले

 

  • 5 छोटी इलायची
  • 1 बड़ी इलायची
  • 5 लौंग
  • 1 दालचीनी (1 इंच का)
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 चुटकी जावित्री
  • 200 ग्राम (1-1/4 कप) प्याज
  • 10 ग्राम (1 चाय चम्मच) अदरक
  • 4 हरी मिर्च
  • 2 ग्राम (1/3 चाय चम्मच) हल्दी
  • 10 ग्राम (2 चाय चम्मच) लाल मिर्च पाउडर
  • 120 मि.ली. (कप) मलाई
  • 3 ग्राम ( चाय चम्मच) जावित्री और इलायची (छोटी) पाउडर

शाही पेस्ट के लिए

  • 20 ग्राम (2 चाय चम्मच) खसखस
  • 40 ग्राम (कप बादाम)
  • 40 ग्राम (1 कप) काजू
  • 20 ग्राम (2 बड़े चम्मच) मगज़

सजाने के लिए

  • 15 पिस्ता
  • 10 बादाम
  • 10 काजू
  • 10 अखरोट (दोनों भाग अलग किये हुए )
  • 10 चिलगोजा
  • 10 ग्राम (1 चाय चम्मच) किशमिश
  • 10 ग्राम (1 चाय चम्मच) मगज (खरबूजे के बीज)
  • 10 ग्राम (1 चाय चम्मच) तरबूज के बीज
  • 10 ग्राम (1 चाय चम्मच) चिरौंजी

 

मात्राः 4 व्यक्तियों के लिये
तैयारी का समयः 1.05 घंटे
पकाने का समयः 30 मिनट

तैयारी:

मुर्गाः मुर्गे को साफ करके उसकी चमड़ी हटा दें और आठ टुकडों में काट लें।

मैरीनेशनः एक बड़े कटोरे में दही को फेंट कर उसमें नमक मिला लें और मुर्गे के टुकड़ों को इसमें करीब 30 मिनट डुबो रखें।

सब्जियां: प्याज को छील-धोकर काट लें। अदरक को भी खुरच-धोकर काट लें। हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लें, बीच से काट कर बीज
निकाल दें और कतर लें।

‘शाही पेस्ट: शाही पेस्ट बनाने के लिए खसखस के दाने को पानी में 30 मिनट भिगो रखें। बादाम पर गरम पानी डाल कर उसका
छिलका उतार लें। ब्लैंडर में खसखस के दाने, बादाम, काजू, मगज और पानी डालकर महीन लेप बना लें।

सजाने के लिए: पिस्ते और बादाम को छीलकर इन्हें बाकी चीजों के साथ गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें।

पकाने की विधि

हांडी में घी गर्म करके उसमें सारे गरम मसाले डालकर चटकने दें। प्याज़ मिलाकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें। इसके बाद अदरक और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक चलाएं। हल्दी और लाल मिर्च मिलाकर 30 मिली० पानी मिला दें ताकि वे जलकर मसाले को बर्बाद न करें। दो मिनट तक भनने के बाद मेरिनेट किए हए यानी घाल में पड़े मुर्गे को घोल समेत उसमें डाल दें। अब 100 मिली० पानी मिलाकर उबलने दें। ढककर मुर्गे को तब तक पकने दें जब तक वह नरम न हो जाए। शाही पेस्ट लाकर पकने दें जब तक तेल उपर न आ जाए। क्रीम मिलाकर चला दें। जावित्री और इलायची पाउडर के साथ सजाने के लिए रखे आधे सूखे मेवे भी उपर से छिड़क दें। अंदाज से नमक मिला दें।

परोसना
व्यंजन को दूसरे बर्तन में निकाल लें और बचे हुए आधे ‘नवरत्न’ से सजा लें। इसे पुलाव या मनपसंद रोटी के साथ परोसें।

Leave a Reply