Jalebi Parantha Recipe in Hindi, How to make Jalebi Parantha

Jalebi Parantha Recipe in Hindi, How to make Jalebi Parantha

जलेबी परांठा रेसिपी – Jalebi Parantha Recipe

सौंफ की सुगंध वाले इस बहपरतदार परांठे की जन्मस्थली अवध के गाँव हैं। भारतीय रोटियों के बीच इसे सही स्थान प्रदान करने वाले बावर्ची थे नवाब दारा। ये खाने के शौकीन वाजिद अली शाह के दरबार में मुख्यमंत्री थे।

ये भी पढ़ें – You may like – Bakarkhani Roti Recipe, Sheermal Roti Recipe, Varki Parantha Recipe, Paranthe Recipe, Khameeri Roti Recipe, Rajsthani Baati Recipe

मुख्य सामग्री – Main ingredients for making of Jalebi Parantha

  • 500 ग्राम (4 कप) आटा
  • नमक
  • 250 मि.ली. (1 कप) दूध
  • 180 ग्राम (6-1/2 औंस) देसी घी या सफेद मक्खन
  • 10 ग्राम (3 चाय चम्मच) सौंफ
  • पलेथन के लिए आटा
  • परांठा सेकने के लिए देसी घी

मात्राः 12 पराठे

तैयारी का समय: 5 घंटे

पकाने का समयः 8-10 मिनट (हर सेट के लिए)

जलेबी परांठा बनाने की तैयारी – Preparation for Jalebi Parantha

आटाः नमक समेत आटे को एक परात में छान लें।

सौंफ: पीस लें।

आटा गूंधना: आटे में गड़ा करके उसमें दूध और करीब 120 मि.ली. (1/2 कप) पानी डालें अच्छी तरह मिलाएं। जब अच्छी तरह मिल जाए तो गूंध लें और एक गीले कर 10 मिनट तक छोड़ दें। दो तिहाई पिघला हुआ घी या मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाकर नरम गूंध लें। इसके बाद आटे में पिसी हुई सौंफ मिलाकर मिलाकर गूंध लें और ढककर 10 मिनट तक छोड़ दें। आटे को 12 बराबर भागों में बांटकर लोई बना लें और परोथन लगाकर फिर 10 मिनट तक छोड़ दें। लोई को चकले पर रखकर गोल (8 इंच व्यास का) बेल लें। पराठे के ऊपर करीब 5 ग्राम (1 चाय चम्मच) पिघला हुआ घी लगाएं और परोथन लगा दें। पराठे में बीच से किनारे तक एक चाकू से एक काट करें ओर वहीं से पराठे को कोन के आकार में मोड़ लें। उसको ऊपर से दबाकर लोई बना लें। अब इसे 4 घंटे के लिए फ्रिज में डाल दें। फ्रिज से निकालने के बाद चकले पर गोल (8 इंच व्यास का) बेल लें और अलग-अलग ‘बटर पेपर’ में रखकर फ्रिज में रख दें।

जलेबी परांठा बनाने की विधि : How to make Jalebi Parantha

तवे को आंच पर रखकर उस पर पिघला हआ घी डालें और परांठा रखकर धीमी  आंच पर सेककर हल्का सुनहरा कर लें।

परोसने का तरीका – How to serve

तवे से निकालकर गर्म-गर्म परोसें।

Leave a Reply