Maida Chakar Chakari Recipe in Hindi,”मीठी चक्कर चकरी”, Maida Til Chakri Recipe in Hindi

कैसे बनाते हैं मीठी चक्कर चकरी –  How to make Meethi Maida Chakar Chakari

ये भी पढ़ें: Indian Desserts, भारतीय मिष्ठान 

सामग्री-Ingredients to make Maida Til Chakri

  • ½ किलो मैदा
  • 1 प्याला तिल
  • 1 प्याला मोयन का घी
  • ½ किलो चीनी
  • पानी
  • आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल।

मीठी चक्कर चकरी बनाने की विधि – Recipe of making  Maida Til Chakri

  1. तिलों को साफ कर लें। मैदा छान लें।
  2. चीनी को पीसकर मैदा व तिल में मिलाएँ। मोयन का घी डालकर मैदा मिश्रण को खूब मसलें और नरम आटा पानी के साथ गूंध लें।
  3. छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर लंबे-लंबे रोल करें और चकरी जैसी बना लें। उँगली से आखिरी भाग को दबा दें ताकि तलने के समय चकरी खुल न जाए।
  4. कड़ाही में तेल डालकर आँच पर गरम करें।
  5. जब तेल अच्छा गरम हो जाए तो मंद आँच करें। चकरियाँ डाल-डालकर धीमी आँच पर अच्छी तरह से उलट-पलटकर सेंक लें।
  6. कड़ाही से उतारकर ब्राउन पेपर या किचेन पेपर पर रखते जाएँ। इससे उनका अतिरिक्त तेल कागज सोख लेगा।
  7. गरमागरम या ठंडी, जैसी चाहें परोसें।
  8. इनको डिब्बे में बंद करके भी रखा जा सकता है।

Leave a Reply