Makka Malida Roll Recipe in Hindi,”मक्का मलीदा रोल”, Recipe of Makka Malida Roll in Hindi

कैसे बनाते हैं मक्का मलीदा रोल

मक्का मलीदा रोल की सामग्री-

  • 1 प्याला मक्के का आटा
  • ¼ प्याला आटा
  • 1 प्याला गुड़
  • ¼ प्याला देसी घी
  • 1 बड़ा चम्मच कटे बादाम।

मक्का मलीदा रोल बनाने की विधि-

  1. मक्के का आटा और दूसरा आटा मिलाकर छान लें।
  2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंध लें।
  3. तवा गरम करें। पानी का हाथ लगाकर लोइयाँ बनाएँ और थपथपाकर रोटियाँ बनाकर तवे पर सेंकें।
  4. बाद में खुली आँच पर फुलाकर तुरंत तोड़कर दरदरी करें।
  5. गुड़ को कस लें या बारीक तोड़ लें या बारीक काट लें।
  6. तोड़कर दरदरी की गई रोटियों पर गरम घी वगुड़ डालकर मसलें और कटे बादाम डालकर मिलाएँ। चिकने हाथों से रोल जैसे आकार दें।
  7. गरमागरम परोसें तो ज्यादा जायकेदार लगेंगे। इनको वर्क में भी लपेटा जा सकता है।

Leave a Reply