Besan ke Ladoo/Laddu Recipe,”बेसन के लड्डू”, Gram Flour Laddu Recipe

कैसे बनते हैं बेसन के लड्डू– How to make Besan ke Ladoo/Laddu

ये भी पढ़ें: भारतीय मिठाइयाँ

 सामग्री– Ingredients to make Besan ke Ladoo

  • 750 ग्राम बेसन
  • 250 ग्राम आटा
  • 1-1/2 किलो देसी घी
  • 750 ग्राम बूरा
  • 2 बड़े चम्मच गोंद
  • 2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
  • 2 बड़े चम्मच कटे बादाम।

विधि – Recipe of making Besan ke Ladoo/Laddu

  1. बेसन में आटा मिलाकर छान लें।
  2. थोड़ा घी गरम करके थोड़ी-थोड़ी गोंद डालकर फुला लें। बाहर निकालकर ठंडा करके बारीक कर लें।
  3. गरम घी में थोड़ा-थोड़ा बेसन-आटा मिश्रण डालकर भूनें। महक आने लगे तो आँच से उतार लें।
  4. इस मिश्रण में बाकी बचा घी, बूरा, खरबूजे के बीज और कटे बादाम मिलाएँ।
  5. चिकने हाथों से लड्डू बाँध लें।
  6. लड्डू डिब्बे में भरकर रखें।

Leave a Reply