Rajsthani Laal Maans Recipe in Hindi, ”लाल मांस” Recipe

Rajsthani Laal Maans Recipe in Hindi, ”लाल मांस” Recipe

How to make Rajsthani Laal Maans – लाल मांस

राजस्थान का यह खास गोश्त का व्यंजन बस उन्हीं लोगों के लिए है जिनका हाज़मा बहुत अच्छा हो। यह सबसे तीखा व्यंजन है।

ये भी पढ़ें – You may like – Gosht Elaichi Pasand/Pikkata Gosth Kabab, Paneer Tikka Recipe, Murgh Reshami Kabab Recipe, Lakhnavi Murgh Galouti Kabab Recipe

मुख्य सामग्री – Main ingredients for making of Rajsthani Laal Maas

  • 2 किलो (22 3 पौड) गोश्त (रान का)
  • 30 साबुत लाल मिर्च
  • 150 ग्राम (¾ कप) घी
  • 60 ग्राम (1/3 कप) लहसुन
  • 200 ग्राम (1 कप) प्याज
  • 5 बड़ी इलायची
  • 5 छोटी इलायची
  • 3 ग्राम (1 चाय चम्मच) साबुत जीरा
  • 225 ग्राम (1 कप) दही
  • 20 ग्राम (4 चाय चम्मच) धनिया पाउडर
  • 3 ग्राम (1/2 चाय चम्मच) हल्दी
  • 20 ग्राम (1) कप) धनिया
  • नमक

मात्रा: 4 व्यक्तियों के लिये

तैयारी का समय: 30 मिनट

पकाने का समय: 1.45 घंटा

लाल मांस बनाने की तैयारी – Preparation for Rajsthani Lal Maas

गोश्तः साफ करके 1-1/2 इंच के टुकड़ों में काट लें।

मिर्चः डंठल निकाल कर बीच से काटकर बीज निकाल दें।

सब्जियां: लहसुन को छीलकर कतर लें। प्याज को छील, धोकर अच्छी तरह कतर लें, धनिया को साफ करके काट लें।

जीराः तवे पर जीरा को हल्का भून लें।

दही: दही को एक कटोरे में फेंटकर लाल मिर्च, जीरा धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें और 10 मिनट के लिए अलग हटाकर रख दें।

लाल मांस पकाने की विधि : How to make Rajsthani Lal Maas

एक हांडी में घी गर्म करके उसमें लहसुन को मध्यम आंच पर तलकर सुनहरा लाल कर लें। अब प्याज के साथ छोटी, बड़ी इलायची मिलाकर तब तक तलें जब सुनहरा लाल न हो जाए। इसके बाद गोश्त डालकर 4-5 मिनट तक भूनें। दही का  मिश्रण मिलाकर तब तक भूनें जब तक सारा पानी न सूख जाए। अब करीब 800 मि.ली. पानी मिलाकर उबलने दें। ढककर पकने के लिए छोड़ दें। बीच-बीच में चलाते रहें। अंदाज से नमक मिला दें। गोश्त अच्छी तरह पक जाए तो उतार ले.

परोसने का तरीका-How to Serve

एक डोंगे में निकालकर, कटे हुए धनिया से सजाकर फुल्के के साथ परोसें। (राजस्थानी लोग फुल्के को फैलाकर उस पर लाल मांस रख देते हैं। ऊपर से पापड का चूरा डाल देते हैं। फुल्का जब पूरा शोरबा सोख लेता है तो उसे खाते हैं।

Leave a Reply