गोंद कतीरा शर्बत की विधि/रेसिपी
सामग्री: अगर 2 गिलास बनाने हों तो
- गोंद कतिरा – 2 छोटे चम्मच
- ठंडा दूध या पानी – 2 गिलास (इच्छानुसार)
- चीनी / शक्कर – 2 से 3 चम्मच (स्वादानुसार)
- गुलाब का शर्बत – 2 चम्मच (वैकल्पिक)
- बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
विधि: गोंद कतिरा को भिगोना:
- रात भर (कम से कम 6–8 घंटे) के लिए 2 चम्मच गोंद कतीरा को एक बर्तन में पानी में भिगो दें।
- सुबह तक यह फूलकर जैली जैसा बन जाएगा।
अतिरिक्त पानी निकालें:
- फूलने के बाद गोंद को छानकर अतिरिक्त पानी निकाल दें और हल्के से धो लें।
शरबत तैयार करना:
- एक गिलास में 1 गिलास ठंडा दूध या ठंडा पानी डालें, उसमें चीनी मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें।
- फिर उसमें 1 चम्मच भिगोया हुआ गोंद कतिरा डालें।
- स्वादानुसार गुलाब का शर्बत (या जो कोई भी शरबत आपके पास हो)
- अगर आप पानी में बना रहे हैं तो आप निम्बू शर्बत भी ले सकते हैं।
- ऊपर से बर्फ डालें और अच्छे से मिला लें।