Badam Roll Recipe in Hindi,”बादामी रोल”, Recipe of Almond Roll in Hindi

Almond Roll-बादामी रोल

बादामी मजा की सामग्री-

  •  250 ग्राम बादाम
  • 1/2 प्याला चीनी
  • 1/2 प्याला दूध
  • 2-3 बड़े चम्मच दूध पाउडर
  • ¼ प्याला देसी घी।

बादामी रोल बनाने की विधि-

  1. बादामों को रात भर पानी में भिगोएँ। सवेरे छिलका उतारकर पीस लें। पाँच-छह बादाम अलग कर लें।
  2. भारी पेंदे की कड़ाही में घी गरम करें और बादाम पेस्ट डालकर भूनें।
  3. बीच-बीच में दूध डालकर लगातार चलाते रहें। बचा दूध भी डालें और चीनी डालकर पिघलाएँ व भूनें।
  4. लुगदी में दूध पाउडर डालकर खूब भूनें।
  5. आँच से उतारकर चिकनी थाली में फैला दें।
  6. लंबी-लंबी पट्टियाँ चाकू से उकेर दें। जब सैट होने लगे तो चाकू से काट लें।
  7. बीच में बादाम रखकर पट्टियाँ अलग-अलग रोल कर लें।
  8. सारे तैयार रोल तश्तरी में सजाएँ। चाहें तो वर्क भी लपेटें।

Leave a Reply