Chaulai ke Ladoo Recipe in Hindi, ”चौलाई के लड्डू ”, Rajgira/Amaranth Laddu Recipe in Hindi

कैसे बनते हैं चौलाई के लड्डू – How to make Rajgira/Amaranth Laddu

ये भी पढ़ें: भारतीय मिठाइयाँ

सामग्री-Ingredients to make Rajgira/Amaranth Laddu

  • 250 ग्राम चौलाई
  • 1 किलो गुड़।

विधि – Recipe of making Rajgira/Amaranth Laddu

  1. चौलाई को बोनकर साफ कर लें, फिर धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
  2. साफ-सूखी कड़ाही को आँच पर रखकर गरम करें।
  3. थोड़ी-थोड़ी चौलाई डालें और कपड़े से दबा-दबाकर गरम चौलाई को फूलने दें। ध्यान रखें, चौलाई कड़ाही से छिटककर बाहर आती है।
  4. इसी तरह सारी चौलाई को फुला लें और बाहर निकालें।
  5. गरम कड़ाही में गुड़ डालकर पिघलाएँ व पकाकर तीन तार की चाशनी तैयार करें।
  6. फूली चौलाई डालकर मिलाएँ और आँच से उतार लें।
  7. गीले अथवा चिकने हाथों से जल्दी-जल्दो लड्डू बाँध लें।

Leave a Reply